हजारीबाग, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हजारीबाग के प्रोवेश रिसोर्ट में रविवार को हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने की तथा संचालन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केदार साव ने किया. निर्णय लिया गया कि शून्य और न्यूनतम आरक्षण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सभी जिला में आंदोलन को तेज किया जायेगा. इतना ही नहीं जाति आधारित जनगणना के विरोधी पार्टियों को भी सबक सिखाया जायेगा. हम अति पिछड़े जातियों के खिलाफ क्रीमीलेयर एक गम्भीर साजिश है. इसके खिलाफ सामाजिक चेतना लाने के लिए सार्थक प्रयास किया जायेगा. मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, संजय स्नेही, राजू रंजन प्रसाद, संजीव साहू, संजय साहू, महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, हरिदेव साहू, कुंज बिहारी साहू, हजारी प्रसाद मोदी, संत कुमार साह, भागवत साह, धनबाद से अशोक साव, कोडरमा से किशोर साव, हजारीबाग से श्याम किशोर प्रसाद, लातेहार से रामप्यारे साहू, रांची से संजय साहू, पलामू से अशोक प्रसाद साहू, मिश्रीलाल साहू, आदित्य प्रसाद साहू, बिनोद साहू, प्रो मुकेश साहू, रामबाबू साहू, टिंकू साहू, पिंकी साहू ने अपने-अपने सुझाव रखें. मौके पर • नगर अध्यक्ष उदय साहू, शैलेश कुमार, मुकेश कुमार, शंभू शाह, सरजू साहू, विजय कुमार साहू, गणेश साहू, सकलदेव साहू, अशोक साहू एवं समाज में स्वास्थ्य पर अहम योगदान देने वाले प्रदीप कुमार साहू उपस्थित हुए.