रांची । ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ओबीसी के अधिकारों के प्रति असंवेदनशील हो गई है। पंचायत चुनाव में ओबीसी का आरक्षण नहीं देना, नगर निकाय चुनाव में भी आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट की कार्रवाई कर सुप्रीम कोर्ट को नहीं सौंपा गया। सरकारी नौकरियों में ओबीसी का आरक्षण बढ़ाने की घोषणा टाय टाय फिश हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी दलों में ओबीसी के विधायक और सत्ता मैं ओबीसी मंत्री होने के बावजूद भी सदन में आवाज बुलंद नहीं होती है। इसलिए उन मंत्रियों और विधायकों को नींद से जगाने के लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा घंटा बजाओ नींद से जगाओ कार्यक्रम चलाएग। वे ओबीसी मोर्चा के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सूब. 'दार एसएन सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए था लेकिन यह सरकार गूंगी और बहरी हो गई है। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने चुनाव में गठबंधन सरकार को समर्थन भी किया था। प्रदेश महासचिव प्रभात शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश में ओबीसी के हितों के लिए लगातार आंदोलन किया है बावजूद सरकार सिर्फ टालू रवैया अख्तियार किए हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अरविंद महतो ने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के द्वारा किए जा रहे आंदोलन का ओबीसी समुदाय भरपूर समर्थन करेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव प्रभात शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश जयसवाल, पूरन महतो, प्रवीण कुमार कुशवाहा, सीताराम केसरी, अवध बिहारी महतो, अशोक कुमार साहू, गोपाल गोराई, अभय प्रसाद सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ।