नरखेड़ - मराठा आंदोलन के दौरान पूर्वमंत्री जयदत्त क्षीरसागर, विधायक संदीप क्षीरसागर, विधायक प्रकाश सोलंके, पुंडलिक खाड़े, विधायक प्रशांत बंबा आदि के घरों पर आंदोलनकारियों ने हमला कर वाहनों को आग लगाने और घरों को जलाने के विरोध में नरखेड़ तहसील तैलीक महासभा और ओबीसी संगठन ने बुधवार को महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल रमेश बैस को नरखेड के तहसीलदार जेएल जंगले के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। घटना का विरोध दर्शाते हुए राज्य सरकार द्वारा उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। यदि राज्य सरकार कार्रवाई करने में असमर्थ है तो महाराष्ट्र सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी ज्ञापन में की है।