मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला धनगर, पाल बघेल समाज का प्रतिनिधि मण्डल, विमुक्त, घुमंतु, अर्धघुमंतु समाज को 252 करोड़ बजट देने पर समाज ने दिया सीएम को धन्यवाद
सारंगपुर । मध्यप्रदेश में निवास करने वाली धनगर पाल बघेल समाज के उत्थान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी क्योकि हम सरकार नहीं एक परिवार चला रहे हैं राज्य सरकार जनता की जिंदगी बदलने के अभियान में लगी हुई है। संभागीय मीडिया प्रभारी सुनील धनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि धनगर पाल बघेल समाज की महापंचायत जल्द ही भोपाल में बुलाई जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने 17 मार्च 2023 को सीएम हाउस में धनगर पाल बघेल समाज के 52 जिलों से आए प्रतिनिधि मण्डल को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती हेमलता चैधरी, नंदकिशोर धनगर, ज्ञानसिंह बघेल, जी.एस. धनगर, श्री पटेल मधुसूदन धनगर, राजू सिंह बघेल, प्रदेश समनवयक इंजी, गोपाल पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी नेपाल सिंह बघेल उपस्थित थे ।
उल्लेखनीय है कि म. प्र. सरकार ने अपने इस बार के बजट में विमुक्त, घुमंतु, अर्धघुमंतु समाज के उत्थान के लिए 252 करोड़ का विशेष पैकेज दिया जिसके धन्यवाद स्वरूप पूरे प्रदेश से धनगर पाल बघेल समाज का प्रतिनिधि • मण्डल सीएम का धन्यवाद देने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ सीएम हाउस पहुंचा। प्रतिनिधि मण्डल ने म.प्र. की भारूड़समाज को भी धनगर की उपजाति के रूप में शामिल करने, आरटीई प्रवेश में अर्धघुम्मकड़ समाज को पात्रता देने, विमुक्त, घुम्मकड़, अर्धघुम्मकड़ समाज को अलग वर्ग मानते हुए आरक्षण देने एवं प्रदेश के कुछ जिलों में प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं के समाधान की भी मांग की।
मध्यप्रदेश के 52 जिलों से पहुंचे विमुक्त, अर्धघुमंतु महासंघ के इस प्रतिनिधि मण्डल में महासंघ के जिला स्तरीय एवं प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य शामिल थे।