राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रथम अधिवेशन सम्पन्न
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन चांदपुर स्थित एक लॉन में सम्पन्न हुआ । अधिवेशन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कई राज्यों से प्रतिनिधि शामिल हए । कार्यक्रम में जाति आधारित जनगणना और ओबीसी की जाति आधारित जनगणना संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी तथा ओबीसी को पट्रोसिटी प्रिवेंशन एक्ट लागू कराने की मांग पूरे जोर शोर से उठायी गयी । कार्यक्रम का उद्घाटन नंदकुमार बवेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी महासभा एवं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के पिता) ने किया ।
ओबीसी प्रधानमंत्री होने के बावजूद ओबीसी की गिनती न होना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह ओबीसी के साथ धोखेबाजी है। उन्होंने कहा कि इस धोखेबाजी के विरोध में तथा जाति आधारित जनगणना तथा संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी की मांग को लेकर छह अक्टूबर को वामन मेश्वाम द्वारा घोषित आरएसएस हेडक्वार्टर घेरों आंदोलन में राष्ट्रीय पिण्य वर्ग मोचा लाखो की संख्या लेकर शामिल होगा। इसके साथ ही साथ 28 नवंबर को भारत बंद भी किया जायेगा। अधिवेशन में राष्ट्रीय प्रभारी चांद मोहम्मद, राष्ट्रीय महासचिव राजाराम प्रजापति, राष्ट्रीय महासनिव सियाराम राजभर, सिद्धान्त मौर्य, जिलाध्यक्ष विक्रम पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।