बावनकुले ने मविआ को लिया आड़े हाथ
नागपुर - माजी मंत्री विजय वडेट्टीवार द्वारा यह स्वीकार करने के बाद कि ओबीसी का एम्पिरिकल डेटा तैयार करने के लिए गठित बांठिया आयोग सरनेम के आधार पर गलत डेटा एकत्र कर रहा है, पर पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्र शेखर बावनकुले ने आरोप लगाया है कि दरअसल मविआ सरकार की नीयत ही ओबीसी को आरक्षण देने की नहीं है, इसलिए जानबूझकर गलत डेटा न्यायालय में पेश करने का प्रयत्न चल रहा. यह सरकार फिर टाइमपास कर स्थानीय निकाय चुनाव कराना तय कर चुकी है. इसे ओबीसी को आरक्षण नहीं देना है. उन्होंने कहा कि जब आयोग द्वारा गलत डेटा जमा किया जा रहा है तो क्या सरकार सो रही है. पहले छगन भुजबल और अब वडेट्टीवार ने कबूल किया है कि देवेंद्र फडणवीस सही कह रहा थे कि एम्पिरिकल डेटा गलत पद्धति से तैयार किया जा रहा, तब सरकार में बैठे मंत्री क्या कर रहे हैं. केवल टाइमपास किया जा रहा है.
सरकार के अधीन फिर गलती कैसे