पटना राज्य में जातीय जनगणना कराने को लेकर एक जून को सर्वदलीय बैठक होगी. उस दिन दोपहर बाद चार बजे मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में यह बैठक निर्धारित की गयी है, इसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे. इस संबंध में सभी दलों के नेताओं से बात होचकी है.मख्यमंत्री ने पिछले दिनों यह बैठक जल्द कराये जाने की घोषणा की थी. संसदीय कार्य सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी,
केंद्र सरकार ने देर होने के कारण इसमें असमर्थता जतायी. फिर मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अगर सभी दल सहमत हों, तो राज्य सरकार अपने स्तर से इसे कराने का विचार रखती है. इसी क्रम में सभी दलों से विमर्श के बाद यह बैठक बुलायी गयी है.