ओबीसी नेताओं को भोपाल से बाहर छोड़ा, वीडी बोले - प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश
भोपाल ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को सीएम निवास घेरने जा रहे पदाधिकारियों को पुलिस ने शहर में घुसने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। भीम आर्मी सेना के लीडर चंद्रशेखर रावण को एयरपोर्ट से गांधीनगर के बीच ही रोक लिया गया। ओबीसी संगठन का दावा है कि चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पुलिस इससे इंकार कर रही है। रात वह दिल्ली रवाना हो गए। ओबीसी महासंघ ने पिछड़ा वर्ग को 27 % आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए रविवार को सीएम हाउस घेरने की घोषणा की थी। शनिवार से ही प्रदेश में पदाधिकारियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था। रविवार को सुबह जब कुछ कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस की तरफ जाने की कोशिश की तो रोशनपुरा चौराहे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । यहां धरने पर बैठने का प्रयास कर रहे बाबूलाल सेन
ओबीसी वर्ग का दमन कर रही है सरकार: पटेल
ओबीसी के नाम पर कांग्रेस कर रही षड़यंत्रः भूपेंद्र सिंह
नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि ओबीसी के नाम पर प्रदेश के माहौल को खराब करने का षड्यंत्र कांग्रेस कर रही है। इस पूरे कथित आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ है। पिछड़ा वर्ग के हितों पर कुठाराघात करने का काम कांग्रेस ने दो बार सुप्रीम कोर्ट और पांच बार हाईकोर्ट जाकर किया है। उनकी वजह से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर रोक लगी है और राजनीति की जा रही है। भाजपा सरकार ने ओबीसी को नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया ।
कांग्रेस की दिलचस्पी केवल राजनीतिक इस्तेमाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरा एक बार नहीं, कई बार सामने आ चुका है। चाहे ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण वाली बात हो, या पंचायत चुनाव में आरक्षण का मुद्दा । सभी लोग यह भली भांति जान चुके हैं कि कांग्रेस की दिलचस्पी सिर्फ उनका राजनीतिक इस्तेमाल में हैं, उनके कल्याण में नहीं। इसीलिए कांग्रेस अब अपनी बी-टीम को आगे करके माहौल को खराब करना चाहती है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने विद्वेष और अशांति फैलाने के लिए अपनी जिस टीम को चुना है, वह इसकी विशेषज्ञ है।