ओबीसी महासभा ने धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन
करेरा - जिले के करेरा में ओबीसी महासभा के बैनर तले ओबीसी महासभा एवं एससी व एसटी के करैरा रेस्ट हाउस पर लोग एकत्रित हुए,उसके बाद डीजे के साथ ओबीसी महासभा ने रैली निकाली,ओबीसी महासभा ने 21 मई को मप्र बंद का आह्वान किया था उसी क्रम में ओबीसी महासभा करेरा ने भी बंद का आह्वान किया गया था और सड़कों पर निकलकर करैरा बाजार को बंद कराया गया और कहा कि ओबीसी महासभा का समर्थन करें,ओबीसी महासभा ने रेस्ट हाउस से चलकर पुलिस सहायता केंद्र व बस स्टैंड तक रैली निकाली और दुकानदार भाईयों से बाजार बंद करने की अपील की है जिस पर दुकानदारों ने समर्थन करते हुए दुकानें बंद की, लोगों ने ओबीसी को जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण देने की मांग की है, जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी,हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते आदि नारे लगाते हुए रैली निकालकर प्रदर्शन किया ।