सीधी - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 % आरक्षण के स्थान पर 14% दिए जाने के विरोध एवं जातीय जनगणना कराकर उसके आंकड़े प्रकाशित नहीं करने नौकरियों में 27% आरक्षण नहीं देने तथा ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों पर फर्जी लगे मुकदमें वापस लिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर ओबीसी महासभा द्वारा प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया गया था, उसी के तत्वाधान में कल शनिवार को ओबीसी महासभा इकाई सीधी द्वारा सामाजिक संगठनों एवं पार्टियों के साथ मिलकर सीधी बाजार बंद किया गया। इस दौरान गांधी चौक पार्किंग स्थल से रैली निकालकर पुराना बस स्टैंड, लालता चौक एसबीआई सिटी ब्रांच, बस स्टैंड परिसर आजाद नगर, गांधी चौक, अस्पताल चौराहा से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर के रास्ते में आने वाली शहर की दुकानों बंद कराया एवं कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल सहित अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त सहित कई विभागों को के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को दिया।