शिक्षक नियुक्ति में ओबीसी समुदाय को 50% स्थान दिया जाय : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

OBC_caste_wants_50_percent_reservation_in_teachers_appointment_-_Rashtriya_OBC_Morcha     रांची  -  राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने शिक्षा मंत्री से अपील किया है कि शिक्षा विभाग में होने वाले लगभग 1.60 लाख शिक्षकों की नियुक्ति में ओबीसी समुदाय को 50% स्थान दिया जाय। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य में पिछले 20 सालों से ओबीसी समुदाय को छलने का काम किया जा रहा है । जो वर्तमान सरकार में न्याय की उम्मीद है और अभी तक न्याय ओबीसी समुदाय को मिलता हुआ नहीं दिख रहा है। इसलिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा शिक्षा मंत्री से मांग करता है कि शिक्षा विभाग में नियुक्तियां शुरू करने से पहले ओबीसी समुदाय का आरक्षण जरूर स्पष्ट करें। प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष विष्णु सोनी आदि उपस्थित थे।